1 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, सूनी झोंपड़ी में जहर खाकर युवक-युवती ने दी जान

 भादरा के राखी गांव में हरियाणा के रहने वाले एक प्रेमी युगल ने बीती रात जहर खाकर जान दे दी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों शुक्रवार दोपहर को घर से एक साथ गायब हुए थे। मृतक ने जहर खाने के बाद अपने एक रिश्तेदार को फोन कर इस बारे में बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भादरा के राखी गांव में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले 19 वर्षीय विकास कुमार पुत्र परेल सिंह मेघवाल तथा 20 वर्षीय सोनू पुत्री राजपाल नायक ने भादरा में राखी गांव के एक खेत में सेल्फोस खाकर जान दे दी। दोनों के शव खेत में बनी झोपड़ी में मिले।


परिजन को फोन कर बताया, जहर पी लिया है
 


दोनों शुक्रवार को बाइक पर घर से निकले थे। घर से निकलने के बाद दोनों भादरा के राखी गांव में सूना खेत देखकर रुक गए। वहां एक झोपड़ी में दोनों ने रात को सेल्फोस खा लिया। इसके बाद विकास ने भादरा में किराड़ा बड़ा गांव में अपने एक रिश्तेदार को फोन कर जहर खाने के बारे में बताया।


इस पर उसके रिश्तेदार ने गांव के सरपंच को सूचना दी जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात 12 बजे मौके पर पहुंची पुलिस को सेल्फोस की शीशी का रैपर मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Image result for lover suside by posinon